🔴 BREAKING NEWS
Loading...

नए हाईकोर्ट भवन से निर्माण सामग्री चोरी करते दो युवक रंगे हाथों गिरफ्तार





सिविल लाइन थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी का माल जब्त

जबलपुर। नवनिर्मित हाईकोर्ट भवन के परिसर से निर्माण सामग्री चोरी करने की कोशिश कर रहे दो युवकों को सिविल लाइन थाना पुलिस ने रंगे हाथों धरदबोचा है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से ड्रिल मशीन का चीज़ल (लोहे का औज़ार) बरामद किया गया है, जिसे वे परिसर के गेट नंबर 9 के पास से चुराकर ले जा रहे थे।

सिविल लाइन पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपांकर खंडेलवाल उर्फ़ राजू, जो निर्माण स्थल पर मेंटेनेंस इंचार्ज के पद पर पदस्थ हैं, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार रात लगभग 8 बजे वे अपने सहयोगियों के साथ साइट निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गेट नंबर 9 के पास दो संदिग्ध युवकों को वहां रखे औज़ार उठाते देखा।

दीपांकर के अनुसार, जब उन्होंने युवकों को रोका और पूछताछ की, तो वे घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि दीपांकर ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए अपने सहयोगियों राहुल और गंगाराम झारिया की मदद से दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।

पुलिस ने पकड़े गए युवकों की पहचान दुर्गा चौक, जगदीश मंदिर क्षेत्र निवासी राहुल शर्मा और अंकित शर्मा उर्फ कल्लू के रूप में की है। दोनों पर चोरी का मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ की जा रही है। वहीं, निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अब सवाल खड़े होने लगे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नवनिर्माणाधीन हाईकोर्ट भवन क्षेत्र में पहले भी इस तरह की चोरी की घटनाओं की शिकायतें आ चुकी हैं। ऐसे में थाना प्रभारी ने गश्त बढ़ाने और निर्माण स्थल पर सीसीटीवी निगरानी को और दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar