🔴 BREAKING NEWS
Loading...

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए ASI संजय सिंह रंगे हाथों गिरफ्तार

 



विदिशा: लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देहात थाने में पदस्थ असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) संजय सिंह चौहान को ₹3,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि ASI संजय सिंह ने यह रिश्वत विक्रम अहिरवार से किसी मामले में राहत देने के बदले मांगी थी।

लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया और जैसे ही ASI ने रिश्वत की राशि ली, उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया। सूत्रों के अनुसार, संजय सिंह चौहान पर पहले भी भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में जांच हो चुकी है, और उन पर कार्रवाई भी हुई थी। इस ताज़ा गिरफ्तारी के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

लोकायुक्त पुलिस अब संजय सिंह से विस्तृत पूछताछ कर रही है और यह जांचने में जुटी है कि कहीं उनके खिलाफ अन्य शिकायतें भी लंबित तो नहीं हैं। इस कार्रवाई को प्रदेश में भ्रष्टाचार पर लगाम कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar