🔴 BREAKING NEWS
Loading...

काल बनकर दौड़ा कंटेनर: मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत, पुलिस जांच में जुटी



मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बीएनपी थाना क्षेत्र के मक्सी बाईपास पर तेज रफ्तार कंटेनर ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मां-बेटे की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार सुबह तब हुआ, जब रेशम बाई और उनका बेटा भगवान सिंह गांव रनायार से देवास की ओर जा रहे थे।

घटनास्थल पर मची चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंटेनर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि 55 वर्षीय रेशम बाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनका बेटा भगवान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीएनपी थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल, कंटेनर चालक की तलाश जारी है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतका के पति मोती सिंह ने बताया कि वह बैंक के काम से देवास जा रहे थे, लेकिन वे अलग वाहन में थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar