🔴 BREAKING NEWS
Loading...

सड़क हादसों में दो की मौत, 14 घायल, ट्रक-बस और ट्रैक्टर दुर्घटनाओं से मचा हड़कंप

 



मध्य प्रदेश, सतना। जिले के मझगवां और धारकुंडी थाना क्षेत्रों में सोमवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने दिल दहला दिया। एक हादसे में सड़क किनारे खड़ी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जबकि दूसरे हादसे में सड़क निर्माण से लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इन दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए।

बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 घायल

सोमवार सुबह मझगवां थाना क्षेत्र में एक खड़ी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 60 वर्षीय नथुनी जाधव, जो बिहार के बेतिया जिले के निवासी थे और प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे, की मौके पर मौत हो गई। इस दुर्घटना में 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को मझगवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

घटना का कारण और पुलिस कार्रवाई:
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस रविवार रात से खराब होकर मझगवां में सड़क किनारे खड़ी थी। सोमवार सुबह ट्रक ने अचानक पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। नथुनी जाधव का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और मामले की जांच जारी है।

ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, चार घायल

दूसरी घटना देर रात धारकुंडी थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क निर्माण कार्य कर रीवा से लौट रहा एक ट्रैक्टर ढलान पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य मजदूर घायल हो गए।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar