🔴 BREAKING NEWS
Loading...

सौतन को घर ले आया पति...पत्नी ने पार की क्रूरता की सारी हदें



बिहार के भागलपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां ‘पति, पत्नी और वो’ के मामले में एक महिला के साथ हैवानियत की सारी हदों को पार कर दिया गया. प्रेमी की पहली पत्नी को एक ही घर में उसकी सौतन का रहना रास नहीं आया तो उसने ऐसा कदम उठाया जिसे सुनकर आपकी रुंह कांप जाएगी. महिला ने अपनी सौतन को खौलते हुए तेल से जला दिया. यह पूरा मामला बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र का है.

पति घर में दूसरी महिला को ले आया तो पहली पत्नी को ये बात इतनी नागवार गुजरी की उसने सौतन के ऊपर गर्म सरसों का तेल डाल दिया जिससे महिला पूरी तरह जल गई. तड़पती हुए हालत में उसे अस्पताल लाया गया जहां उसकी स्थिति नाज़ुक बनी हुई है.
सौतन पर डाल दिया खौलता हुआ तेल

दरअसल बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र के असोड्डा गांव में एक महिला पर उसकी सौतन और परिवार वालों ने मिलकर खौलता हुआ तेल डाल दिया, जिससे महिला 50 प्रतिशत से ज्यादा जल गई. घायल हालत में महिला को भागलपुर के मायागंज अस्पताल लाया गया जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. महिला का प्रेमी अस्पताल में उसकी देखरेख कर रहा है. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती महिला रूबी खातून के साथ मौजूद उसके प्रेमी मोहम्मद महताब अंसारी ने घटना की वजह का खुलासा किया है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar