🔴 BREAKING NEWS
Loading...

दामाद ने कुल्हाड़ी से हमला कर ससुर को उतारा मौत के घाट



छिंदवाड़ा। जुन्नारदेव के ग्राम मोहरिया में बुधवार सुबह विवाद के दौरान दामाद ने अपने ससुर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। दूसरी वारदात १५ दिन पूर्व जाटाछापर मेंं हुई थी। यहां खेत में काम करने वाले मजदूर ने उपसरपंच पर प्राणघातक हमला कर दिया था। नागपुर में इलाज के दौरान बुधवार को घायल उपसरपंच की इलाज के दौरान मौत हो गई। मर्ग डायरी मिलने पर पुलिस मामले में हत्या की धाराएं बढ़ाएगी।
दामाद ने ससुर को उतारा मौत के घाट- जुन्नारदेव के ग्राम मोहरिया में बुधवार सुबह विवाद के दौरान दामाद ने अपने ससुर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। आरोपी पिछले २५ साल से अपने ससुराल में घर जमाई बनकर रह रहा था। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। टीआई राकेश बघेल ने बताया कि ढालापठार खमराकलां निवासी ४६ वर्षीय असनलाल पिता गजनलाल परतेती शादी के बाद से अपने ससुराल ग्राम माहेरिया में घर जमाई बनकर रह रहा था। ससुर निवासी ७० वर्षीय विस्तलाल पिता लल्लू धूर्वे शराब पीता था। वह अक्सर दामाद व परिजनों से गाली-गलौच करता था। बुधवार सुबह भी उनके बीच विवाद हुआ और दामाद ने कुल्हाड़ी से ससुर पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से घायल बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी असनलाल के खिलाफ बीएनएस की धारा १०३ (१) के तहत मामला दर्ज किया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar