🔴 BREAKING NEWS
Loading...

पेड़ पर लटकी मिली तीन लाशें, एक ही परिवार के तीन शव, देखने वाले भी कांप गए



मध्यप्रदेश के मंदसौर में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के तीन लोगों की लाश मिली है। यह तीनों ही लाश एक पेड़ से लटकी हुई मिली है। सुबह जैसे ही लोगों ने देखा तो पूरे गांव सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में जुटी है।

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले शामगढ़ थाना क्षेत्र के चंदावासा चौकी अंतर्गत ग्राम रुंडी से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता ने अपने बेटे-बेटी के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पहले पिता प्रकाश ने अपने दोनों बच्चों को फंदे पर लटकाया और उसके बाद खुद भी फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।
सोमवार को रुंडी गांव में पेड़ से तीन लोगों का शव लटके मिले। सूचना पर गरोठ एडिशनल एसपी, सीतामऊ एसडीओपी, शामगढ़ थाना टीआई सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे और मुआयना कर तीनों के शवों को पेड़ से नीचे उतारा गया।

सुसाइड नोट मिला
घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें गांव के ही राजू बंजारा, कालू बंजारा और गीता बाई सहित उनके परिवार पर आरोप लगाया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि तीन महिने पहले इन लोगों ने मेरी पत्नी नेनी के साथ मारपीट की थी और उसके कपड़े भी फाड़ दिए थे। इसकी शिकायत पुलिस को की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद से राजू बंजारा मुझे बार-बार धमकी देता था और कहता था कि मेरे पास बहुत पैसे हैं, मैं पुलिस को खरीद सकता हूं।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar