🔴 BREAKING NEWS
Loading...

टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग,गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट से 50 फीट तक उड़े टीनशेड



भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बड़ा हादसा हो गया। बाग मुगालिया क्षेत्र में टेंट हाउस के गोदाम में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद टेंट हाउस में रखे पांच गैस सिलेंडरों में एक के बाद एक ब्लास्ट हुआ। धमाके से गोदाम का टीनशेड करीब 50 फीट दूर जाकर गिरा। धमाके की आवाज और आग की लपटों को देख लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। गोदाम के आसपास कई मकान और झुग्गियां बनी हैं। बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

पर्दे और कपड़ों से सिलेंडर तक पहुंची आग, फिर पांच ब्लास्ट
जानकारी के मुताबिक, अरविंद विहार के व्यंजन टेंट हाउस में पहले पर्दों और कपड़ों में आग लगी। कर्मचारियों ने बुझाने की कोशिश की।आग धीरे-धीरे गैस सिलेंडरों तक जा पहुंची। एक के बाद एक पांच गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। आग का धुआं काफी दूर तक दिखाई दिया। कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लोगों ने गोदाम में घरेलू गैस सिलेंडर से रिफिलिंग किए जाने का आरोप भी लगाया है। गोदाम में LPG के घरेलू सिलेंडर भी मिले हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar