🔴 BREAKING NEWS
Loading...

कैदी ने शौचालय में फंदा लगाकर जान दी ,परिजनों ने लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे



हमीरपुर। जिला कारागार हमीरपुर में दुराचार के मामले में ट्रायल पर चल रहे आरोपी ने शौचालय में ग्रिल से फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह करीब चार बजे व्यक्ति ने यह खौफनाक कदम उठाया। व्यक्ति ने कंबल को चीरकर एक रस्सी बनाई तथा शौचालय में जाकर फंदे से झूल गया। जब तक इस बात की जानकारी किसी को लगती, उसकी मौत हो चुकी थी। जेल में कैदी की मौत ने व्यवस्थाओं को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है। यहां तैनात अधिकारियों तथा कर्मचारियों की कार्यशैली भी जांच के घेरे में आ गई है। मामले की जांच माननीय न्यायाधीश कर रहे हैं। यदि जेल अधिकारियों या कर्मचारियों की कोताही पाई गई, तो उनके ऊपर जांच की गाज गिरना तय है।व्यक्ति की फंदा लगने से हुई मौत की जानकारी परिजनों को भी समय पर नहीं दी गई। सुबह चार बजे हुए इस हादसे के बारे में परिजनों को नौ बजे जाकर पता चला। उसके बाद परिजन जिला कारागार के बाहर आकर पहुंचे। परिजनों ने भी सुरक्षा व्यवस्थाओं पर ही सवालिया निशान खड़े किए हैं। वहीं परिजनों व ग्रामीणों ने हाईवे भी जाम किया। बड़सर के तहत आने वाली पथलियार पंचायत के पथलियार गांव से संबंध रखने वाले 38 वर्षीय व्यक्ति पर पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज हुआ था। वहीं एसडीएम हमीरपुर मुनीष सोनी ने बताया कि हमीरपुर जेल में ट्रायल पर चल रहे कैदी ने फंदा लगाकर जान दी है। मामले की जांच की जा रही है। माननीय न्यायाधीश मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। फोरेंसिक टीम द्वारा भी साक्ष्य जुटाए गए हैं। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar