🔴 BREAKING NEWS
Loading...

पेड़ से लटका मिला नव विवाहित युवक का शव...दो दिन पूर्व हुई थी शादी



सच की दुनिया । शहर के फरगांव थाना क्षेत्र के ग्रामबरकई में एक युवक ने शादी के 48 घंटे बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

मृतक युवक ने शादी के 2 दिन बाद ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बताया जाता है कि युवक ने बीती रात घर से थो़ड़ी ही दूर खेत में पेड़ पर फांसी लगाई है। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पेड़ से नीचे उतारा और मामले को गंभीरता से लेते हुआ मर्ग कायम कर जांच में ली है। जिसमें पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। वहीं आशंका जता रही है कि लव ट्राइंगल का मामला हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar