🔴 BREAKING NEWS
Loading...

हैवानियत... दादा और पिता को पिटता देख बचाने पहुंची युवती बदमाशों ने काट दी नाक, अस्पताल में भर्ती

  




बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में होली के दिन कई स्थानों पर झगड़ा-फसाद हुआ। लेकिन बलौदाबाजार जिले के पलारी क्षेत्र में छेरकापुर गांव में एक युवती की नाक बदमाशों ने चाकू से काट दी। गंभीर रूप से घायल युवती को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पलारी क्षेत्र के ग्राम छेरकापुर निवासी बुजुर्ग खेदू धीवर को शराब के नशे में धुत 3/4 युवक उनके ही घर के सामने बेदम पिटाई कर रहे थे। पिता की आवाज सुनकर बेटा बिरसिंह धीवर और नरसिंह धीवर बाहर निकले और अपने पिता को युवकों से छुड़ाने लगे। तब युवकों ने पिता को छोड़कर बेटों की पिटाई शुरू कर दी, वहीं हाथ में रखे चाकू से दोनो भाइयों को मारकर युवकों ने जख्मी कर दिया। जब पिता और ताऊ को पिटते देखी बेटी तो बीच-बचाव करने पहुंच गई। पिता और ताऊ को पीटने से युवकों को रोकने लगी, जिस पर गुस्साए आरोपियों ने छुड़ाने आई युवती की नाक को ही काट कर बुरी तरह घायल कर दिया।

भारती की हालत गंभीर

आनन-फानन में घायल युवती को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि, गांव के युवक द्वारिकादीश साहू, होमेश्वद साहू, चूरामणी साहू सहित 4/5 लड़के भारती धीवर पिता नरसिंग 21 साल की नाक चाकू से काट दी है वहीं छोटी बहन मोनिका धीवर, नरसिंग धीवर, बिरसिंग धीवर को आरोपियों ने मार कर घायल कर दिया। इनमें से भारती की हालत ज्यादा गंभीर है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar