🔴 BREAKING NEWS
Loading...

खौफनाक! अवैध संबंधों के शक में पति ने की पड़ोसी की बेरहमी से हत्या



भिलाई: दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र के पास भाटा महकाकला में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली. लाश देखने से बड़े ही निर्मम तरीके से हत्या होने की बात सामने आई. इसके बाद उतई पुलिस ने जांच शुरू की.

घटना रविवार देर रात की है. मृतक का नाम कामेश्वर मारकंडे है. उम्र 36 साल. भाटा महकाकला गांव का ही रहने वाला था. रविवार रात को उस के पड़ोसी सुनील कुर्रे ने उसे गांव के मैदान में शराब पीने के लिए बुलाया. इसके बाद किसी ने कामेश्वर मारकेंड को नहीं देखा. कुछ देर बाद उसकी लाश मिली. हत्या की सूचना पर उतई थाना प्रभारी मनीष शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. घटना की जांच शुरू की.

पूछताछ में खुलासा हुआ कि सुनील कुर्रे पत्नी के चरित्र पर शक करता था. उसे शक था कि पड़ोस मे रहने वाला कामेश्वर मारकंडे की उसकी पत्नी पर बुरी नजर है. इसी शक के चलते सुनील कुर्रे ने कामेश्वर को गांव के बाहर शराब पीने के लिए बुलाया. वहां से उससे झगड़ा करते हुए कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ वार किया, जिससे मौके पर ही कामेश्वर की मौत हो गई. हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. फिलहाल आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया है. आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत कार्रवाई की जा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar