🔴 BREAKING NEWS
Loading...

बारातियों से भरी कार और ट्रैक्टर में हुई भारी भिड़ंत, 9 लोगों ने गंवाई जान



पटना। बिहार के खगड़िया जिले में सोमवार की सुबह एनएच 31 पसराहा विधारतन पेट्रोल पंप के पास एक भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की जान चली गयी, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोमवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे यह दुर्घटना चौथम के मोहनपुर धमारा से शादी कर लौट रहे बारातियों के साथ हुई है। बताया जाता है कि परबत्ता प्रखंड के बेसा गांव निवासी इंद्रदेव ठाकुर के पुत्र की शादी से बारात लौट रही थी। तभी सीमेंट से लदे ट्रैक्टर से कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बारातियों से लदी कार सड़क से काफी दूर गहरे गड्ढे में चली गई। जबकि ट्रैक्टर भी सड़क किनारे पलट गया है।

घटनास्थल पर फिलहाल जाम की स्थिति बन गई है। मौके पर मौजूद पुलिस नियंत्रित करने में जुटी है। इस हादसे में कार में सवार 7 बाराती की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि दो लोगों की मौत इलाज के दौरान हुई। मृतकों में अमन कुमार ठाकुर 19 वर्ष, मोनू कुमार ठाकुर 11 वर्ष, अंशु कुमार ठाकुर 22 वर्ष, गौतम कुमार ठाकुर 10 वर्ष, प्रकाश सिंह 60 वर्ष, बंटी कुमार 22 वर्ष, पलटू ठाकुर 65 वर्ष व दिलो कुमार ठाकुर 5 वर्ष है।

वहीं घायलों में धर्मेन्द्र कुमार शर्मा 27 वर्ष, कन्हैया कुमार ठाकुर 23 वर्ष, कुंदन कुमार ठाकुर 32 वर्ष व सचिन ठाकुर 26 वर्ष है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन पर दो बच्चों समेत कुल ग्यारह लोग सवार थे, जिसमें नौ लोगों की मौत हो चुकी है। दो लोगों का इलाज चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar