🔴 BREAKING NEWS
Loading...

तेज रफ्तार 2 बाइक की टक्कर में 4 युवकों की मौत...हादसे के बाद एक बाइक में लगी आग



जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है. तेज रफ्तार दो बाइक की आमने सामने से टक्कर से ये हादसा हुआ. तुमला थाना क्षेत्र के गंझियाडीह धान मंडी के पास की घटना है. हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. उसका इलाज रायगढ़ में चल रहा है.

दो बाइक की टक्कर में 4 मौत: शुक्रवार को गंंझियाडीह गांव में रात 9 बजे दो बाइक का जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया. एक बाइक पर 3 और दूसरी बाइक पर 2 लोग सवार थे. दोनों ही बाइकर्स काफी स्पीड से गाड़ी चला रहे थे. इसी दौरान गंझियाडीह धान मंडी के पास उनका एक्सीडेंट हो गया. इस हादसे मे चार युवकों की जान चली गई. दोनों गाड़ियों की टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक में तुरंत आग लग गई वहीं दूसरी बाइक के परखच्चे उड़ गए.


3 मृतकों की शिनाख्त हो गई है. एक का नाम खगेश्वर धोबी कोल्हेंझरिया निवासी, दूसरा चंदन नायक गंझियाडीह निवासी और तीसरे का नाम उमाशंकर निवासी कोल्हेंझरिया निवासी है. वहीं चौथे की पहचान नहीं हो पाई है. चारों शवों को फरसाबहार स्वास्थ्य केंद्र की मर्चुरी में रखा गया है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar