🔴 BREAKING NEWS
Loading...

बिगड़ैल चालकों ने भरा सरकार का खजाना, वसूले 36 करोड़



शिमला। हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत एक साल में करीब 36 करोड़ रुपए के चालान किए हैं। पहाड़ी राज्य हिमाचल में वित्तीय वर्ष 2022-23 में मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन के 8 लाख, 31 हजार, 28 मामले दर्ज किए गए। शिमला जिला में सबसे अधिक 12.11 करोड़ से अधिक राशि चालान से इकट्ठा की। जिला शिमला में सबसे ज्यादा कुल 1.74 लाख से अधिक चालान हुए। ये जानकारी बजट सत्र में भरमौर के विधायक डा. जनक राज के सवाल के लिखित जवाब में सामने आई है।

सरकार की तरफ से दिए गए जवाब में बताया गया है कि वर्ष 2022-23 में मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन के 8,31,028 मामले सामने आए। इन मामलों में उल्लंघनकर्ताओं से 35 करोड़, 89 लाख, 86 हजार, 90 रुपए की रकम वसूली गई। सबसे अधिक जिला शिमला में 12 करोड़, 11 लाख, 27 हजार, 200 रुपए जमा हुए। सबसे कम जिला लाहौल में इक_ी हुई। सबसे छोटे जिला लाहुल-स्पीति में 57 लाख से अधिक की राशि एकत्रित हुई। चालान की संख्या 8223 दर्ज की गई। जिलावार देखा जाए तो बिलासपुर में 45580 चालान हुए। जुर्माने के रूप में 1.34 करोड़ रुपए से अधिक की रकम जुटाई गई।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar