🔴 BREAKING NEWS
Loading...

10 लाख के इनामी सहित दो नक्सलियों ने किया सरेंडर



रांची। 10 लाख के इनामी नक्सली मनोहर परहिया ने लातेहार में पुलिस और सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अफसरों के समक्ष शुक्रवार को सरेंडर कर दिया। मनोहर प्रतिबंधित संगठन जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) में जोनल कमांडर के ओहदे पर था। उसके खिलाफ पलामू प्रमंडल के विभिन्न थानों में 13 मामले दर्ज हैं। उसके साथ एरिया कमांडर दीपक भुइयां ने भी सरेंडर किया है। झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति “नई दिशा” के तहत मनोहर परहिया को 10 लाख रुपए का चेक सौंपा गया। सरकार की पॉलिसी के तहत अगर नक्सली खुद सरेंडर करते हैं तो उन पर घोषित इनाम की राशि उन्हें ही दी जाती है कि ताकि इसकी मदद से उनका पुनर्वास हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar