🔴 BREAKING NEWS
Loading...

दुर्दशा के शिकार खेल मैदान...


रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले में पूर्व से निर्मित खेल मैदानों की दुर्दशा दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जिला मुख्यालय मंडला में ही एकमात्र स्टेडियम ग्राउंड में खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहंी है। स्टेडियम में हाईमास्क नहीं लगाया गया है। यहां पर शाम होते ही अंधेरा हो जाता है। उच्च गुणवत्ता वाली लाईट यहां पर नहीं लगाई गयी है। स्टेडियम में गंदगी यथावत बनी हुई हैं। स्टेडियम का अधूरा निर्माण पूरा नहीं हो पा रहा है। इसी तरह नगर में और भी छोटे बड़े मैदान हैं जिन्हंे सही करने के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए विशेष ध्यान नहीं दिये जाने की वजह से खिलाड़ियों में आक्रोश व्याप्त है। गांव गांव नगर-नगर में छोटे बड़े खेल मैदान बनाने के लिए भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जहां जहां पर पूर्व से निर्मित खेल मैदान हैं, उनके मरम्मत व रख रखाव पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्कूली बच्चों के लिए भी मैदानों की कमी बनी हुइ है। जनापेक्षा है मंडला नगर के सभी मैदानो एवं पूर्व से निर्मित सभी मैदानों का सही रख रखाव व मरम्मत इत्यादि का कार्य कराया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar