🔴 BREAKING NEWS
Loading...

विकसित भारत का संकल्प अधूरा..


रेवांचल टाईम्स - मंडला विकसित भारत संकल्प यात्रा जैसे तैसे मंडला जिले में संचालित हो रही है। इस यात्रा के अंतर्गत लोग कितने लाभान्वित हो रहे हैं इसका परीक्षण नहीं किया जा रहा है। जनप्रतिनिधी भी ज्यादा जवाबदारी से इस यात्रा को क्रियान्वित कराकर लोगों को लाभान्वित कराने में ज्यादा रूचि नहीं ले रहे हैं। औपचारिक रूप से यात्रा में शामिल हो रहे हैं। प्रत्येक ग्राम व शहर के लोग को विकसित भारत संकल्प यात्रा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभ से वैसे भी मध्यप्रदेष के मंडला जिले मे नागरिक पूर्व से वंचित हैं। उम्मीद की जा रही थी कि इस यात्रा के अंतर्गत केन्द्र की सभी योजनाओं के लाभ से लाभान्वित होंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा हैं कुल मिलाकर यह यात्रा मध्यप्रदेष के मंडला जिले में सफल नहीं हो पा रही है। जनापेक्षा है विकसित भारत संकल्प यात्रा से मंडला जिले के नागरिकों को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar