🔴 BREAKING NEWS
Loading...

मासूम का हाथ कटा, बाइक के पहिए में स्कार्फ फंसने से हुआ बड़ा हादसा

 



एमपी। खरगोन में चित्तौड़गढ़-भुसावल स्टेट हाइवे पर बाइक पर सवार 4 साल की मासूम का स्कार्फ पहिए में फंस गया. इससे बच्ची का हाथ धड़ से अलग हो गया. इस दौरान चीखती-पुकारती मासूम की आवाज सुन और हृदय विदारक घटना को देख राहगीर भी विचलित हो गए. मौके से बच्ची को हाथ सहित इंदौर रेफर किया गया. खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर बिस्टान थाना इलाके की यह घटना है. घट्टी गांव के पास चित्तौड़गढ़ भुसावल स्टेट हाइवे पर बाइक पर दंपती अपनी 4 साल की बेटी डोलू को लेकर भगवानपुरा से खरगोन की ओर जा रहे थे. एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले भगवानपुरा निवासी राकेश सोलंकी की पत्नी सलिता ने गोद में अपनी बेटी अंशिका उर्फ डोलू को ले रखा था. मां ने धूप से बचाने के लिए बेटी को अपने स्कार्फ से ढंक दिया. रास्ते में अचानक स्कार्फ बाइक के पिछले पहिए में आ गया. जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक स्कार्फ सहित बच्ची का हाथ पहिए में जा फंसा और मासूम का हाथ कंधे से अलग हो गया. बाइक सवार पिता कुछ समझ पाता तब तक बच्ची का हाथ लहूलुहान होकर अलग हो चुका था. देखते ही लोगों की भीड़ लग गई. किसी तरह बच्ची का हाथ बाइक के पहिए से निकाला गया. जिसने भी इस हृदय विदारक घटना को देखा उसकी आंखें भर आईं. बच्ची को तत्काल इंदौर रेफर किया गया. साथ ही एक थैले में उसका कटा हुआ हाथ भी अस्पताल ले जाया गया.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar