🔴 BREAKING NEWS
Loading...

पुलिस की शर्मनाक हरकत, महिला के गुप्तांग पर लगाया करेंट



गुरदासपुर: गुरदासपुर की एक महिला जज के सरकारी निवास पर गत दिनों चोरी होने के मामले ने आज एक नया रूप ले लिया। इस चोरी संबंधी महिला जज के घर पर सफाई आदि का काम करने वाली युवती ममता को आज किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के पदाधिकारियों ने सिविल अस्पताल में गंभीर हालत में दाखिल करवाया। ममता ने आरोप लगाया है कि महिला जज के घर में हुई चोरी संंबंधी सिटी पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुला कर उस पर थर्ड डिग्री का टार्चर किया जिस कारण उसकी हालत खराब हो गई।

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि ममता को इंसाफ न मिला तो संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगा। जिला पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार ने इस घटना की जांच डी.एस.पी. सुखपाल सिंह को सौंप कर जल्दी रिपोर्ट देने को कहा है। इस संबंधी सिविल अस्पताल में दाखिल पीड़िता 23 वर्षीय ममता पुत्री तरसेम मसीह निवासी गांव आलेचक्क ने बताया कि वह महिला जज के घर में सफाई आदि का काम करती है तथा महिला जज के घर से बीते दिनों 22 तोले सोने के जेवर तथा लगभग 20 हजार रुपए चोरी हो गए थे। महिला जज के घर में चोरी करने के संदेह में उसे शनिवार को सुबह 11 बजे घर से उठाया गया था। पुलिस ने पहले हमारे घर की गहनता से तालाशी ली,लेकिन कुछ भी बरामद न होने के कारण उसे सिटी पुलिस स्टेशन लाया गया। पुलिस ने उसे सिटी पुलिस स्टेशन में रखने की बजाय पुलिस के क्वार्टरों में 2 दिन रखा तथा उस पर थर्ड ड्रिगी टार्चर किया गया। उसके गुप्तांग पर करंट लगाया गया।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar