🔴 BREAKING NEWS
Loading...

54.79 करोड़ का ड्रग्स जब्त, दो गिरफ्तार



आइजल। असम राइफल्स और मिजोरम आबकारी और नारकोटिक्स विभाग की एक टीम ने मिजोरम से असम तथा त्रिपुरा के दो ड्रग्स पेडलरों को गिरफ्तार किया गया है. इन दोनों आपूर्तिकर्ताओं के पास से 1 लाख 82 हजार 660 मेथामफेटामाइन गोलियां जब्त की हैं. बाजार में इन नशीली गोलियों की अनुमानित कीमत करीब 54.79 करोड़ रुपये बताई गई है. असम राइफल्स के प्रवक्ता ने को बताया कि असम राइफल्स, मिजराम एक्साइज व नारकोटिक्स विभाग की एक टीम ने को मिजोरम के चंफाई जिले में दो स्थानों पर छापे मारे. टीम ने चंफाई जिले के मुवालकावी गांव से 94 हजार 940 गोलियां जब्त की. बाजार में इसकी कीमत करीब 28.482 करोड़ रुपये आंकी गई है. दूसरी ओर, टीम ने ख्वांगलेंग गांव से 87 हजार 720 प्रतिबंधित गोलियां जब्त की हैं, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 26.316 करोड़ रुपये है. इस ऑपरेशन में असम राइफल्स की टीम ने असम के हैलाकांदी जिले निवासी रुस्तम अली (32) काे और त्रिपुरा के रामुटिया निवासी 45 वर्षीय जांटू दास को गिरफ्तार किया है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar