🔴 BREAKING NEWS
Loading...

5 ग्राम स्मैक के साथ नशे का तस्कर गिरफ्तार



मोरादाबाद। मोरादाबाद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के फकीरपुरा Police चौकी प्रभारी ने आज रात्रि गश्त के दौरान दिल्ली निवासी नशे के तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित के पास से 5 ग्राम स्मैक बरामद की गई है. थाना सिविल लाइंस एसएचओ आरपी शर्मा ने बताया कि Saturday रात्रि फकीरपुरा चौकी प्रभारी सोमपाल सिंह की टीम गश्त पर थी. उसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक टिकली फैक्ट्री के पास नशे का सामान लेकर खड़ा है. सूचना पर एसआई सोमपाल की टीम ने घेराबंदी कर टिकली फैक्ट्री के पास से कस्तूरबा नगर शाहदरा दिल्ली निवासी लव कुमार को दबोच लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से 5 ग्राम स्मैक बरामद हुई. Police के अनुसार आरोपित लव काफी समय से नशे के सामान की तस्करी करता है. उसके खिलाफ दिल्ली में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं. एसएचओ आरपी शर्मा ने बताया कि आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar