🔴 BREAKING NEWS
Loading...

नमामि गंगे प्रोजेक्ट में करंट फैलने से 17 की मौत, 7 लोगों की हालत गंभीर



चमोली | उत्तराखंड के चमोली में आज 19 जुलाई को दिन में दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें लगभग 17 लोगों के मरने की खबर आ रही है, हालांकि आसपास के लोगों के मुताबिक यह आंकड़ा कहीं ज्यादा है। जानकारी के मुताबिक अलकनंदा नदी तट पर नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पर करंट फैलने से 17 लोग मर चुके हैं और दर्जनों की हालत नाजुक बनी हुयी है। घायलों का इलाज चमोली जिला अस्पताल में किया जा रहा है। इस दुर्घटना में मरने वालों में एक पुलिस इंस्‍पेक्‍टर और 5 होमगार्ड भी हैं। इनके अलावा सात मजदूर झुलस गये और दो की हालत बहुत ही गंभीर बतायी जा रही है। फिलहाल उत्तराखण्ड पुलिस और प्रशासन की टीमें बचाव कार्य में जुट गई हैं। घटना के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने पूरे मामले की न्‍यायिक जांच के आदेश दिए हैं।वहीं इस दुर्घटना पर भाकपा माले के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी कहते हैं, 'चमोली में नमामि गंगे के तहत बने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में करंट की चपेट में आकर बड़ी संख्या में लोगों का हताहत और घायल होना बेहद दुखद, पीड़ादायक एवं हृदयविदारक है। इस दुर्घटना में प्राण गंवाने वालों को श्रद्धांजलि, उनके परिजनों के प्रति संवेदना तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।'

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar