🔴 BREAKING NEWS
Loading...

पैदल जा रहे युवक को वाहन ने रौंदा



जबलपुर। बरेला थानांतर्गत बम्हनी-निवास रोड पर भारी वाहन ने युवक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है।

पुलिस ने बताया कि गाड़ड़खेरा निवासी 27 वर्षीय बंटू उर्फ धर्मेंद्र पटेल पैदल कहीं जा रहा था। उसी दौरान बम्हनी-निवास रोड पर किसी भारी वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे रौंद दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी चालक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar