🔴 BREAKING NEWS
Loading...

दर्दनाक हादसा: सीधी में बोलेरो पर ट्रक पलटने से छह की मौत



सीधी, मध्य प्रदेश के सीधी जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया, यहां एक ट्रक सड़क किनारे खड़ी बोलेरो पर पलट गया, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं दो घायल हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सीधी के टिकरी मार्ग में बरम बाबा क्षेत्र में एक हाईवा ट्रक गड्ढे में फंस कर अनियंत्रित हो गया और पलट गया, जिसकी चपेट में बोलेरो आ गई। इस बोलेरो में सवार लोग कुंदौर गांव से सीधी के सिरसी गांव जा रहे थे, ये लोग एक शादी समारोह में हिस्सा लेकर लौट रहे थे, तभी वे हादसे का शिकार हो गए।

बताया गया है कि इस हादसे में दो बच्चों सहित कुल 6 लोगों की मौत हुई है, वहीं 2 लोग घायल हुए हैं, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर जिला अधिकारी साकेत मालवीय और पुलिस अधीक्षक डॉ रविंद्र वर्मा ने कर्मचारियों और अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए, साथ ही घायलों को अस्पताल भेजा गया है जहां उनकी बेहतर उपचार की व्यवस्था की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar