🔴 BREAKING NEWS
Loading...

एक डॉक्टर के नाम पर 83 अस्पताल रजिस्टर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दिए जांच के निर्देश



एक डॉक्टर के नाम पर मेरठ, कानपुर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई अन्य जिलों में लगभग 83 अस्पताल पंजीकृत हैं। यह खुलासा तब हुआ, जब अस्पताल और क्लीनिक के लाइसेंस नवीनीकरण आवेदनों की जांच की गई।अधिकारियों ने कहा कि आगरा और उसके आसपास लगभग 449 चिकित्सा सुविधाओं को 15 डॉक्टरों द्वारा 'अवैध रूप से सेवा' देते पाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा, इन डॉक्टरों को नोटिस भेजा गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, जो लोग चिकित्सक नहीं हैं, वे स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल, क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब संचालित करने के लिए डॉक्टर के नाम से लाइसेंस प्राप्त करते हैं। इस साल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने के आदेश के बाद घोटाला सामने आया। आरोपी चिकित्सकों की लिस्ट में हृदय रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ और सर्जन शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, 2022-23 के दौरान 1,269 चिकित्सा केंद्र पंजीकृत किए गए थे।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar