🔴 BREAKING NEWS
Loading...

चोरो ने बंधक बनाकर की 5 लाख के सामान की चोरी



जमुई। जिले के सिकंदरा थाना अंतर्गत कुमार गांव निवासी अशोक सिंह के घर में वृहस्पतिवार की रात लगभग 5 लाख की चोरी हो गई है। बताया जा रहा है की चोरों ने अशोक सिंह की पत्नी एवं बेटी को बंधक बना कर घर को लूटा। इस दौरान बेखौफ चोरों ने 30 मिनट घर में मचाया उत्पात। चार से छः की संख्या में आए चोर घर में मौजूद लोगो को एक रूम में बंद कर लगभग 5 लाख की संपति ले कर चंपत हो गए। घरवाले के अनुसार लगभग 50 ग्राम सोना, 250 ग्राम चांदी, बक्सा एवं 25000 नगद लेकर चोर रफूचक्कर हो गए। वही चोरी के बाद गांव से उत्तर नहर के समीप कुछ समान लोगो ने बरामद किया। बताया जा रहा है की उसी रास्ते चोर लूट का सामान ले कर भागे है। पीड़ित परिवार अपनी बेटी की शादी की तैयारीकर रहे थे। लेकिन शादी से पहले ही चोर सामान लेकर भाग गए वही घटना के बाद सिकंदरा पुलिस जांच में जुट गई है और सभी तथ्यों की गंभीरता पूर्वक जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar