🔴 BREAKING NEWS
Loading...

चोरों ने पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ 30 तोले सोना, 2 लाख रुपए की लूट



लुधियाना। चोरों के हौसले अब इतने ज्यादा बुलंद हो गए है कि पुलिसवालों के साथ चोरी भी चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। ऐसी एक मामला लुधियाना ज़िले के खन्ना से सामने आया है। जहाँ पर एक पुलिस हवलदार की कार का शीशा तोड़कर एक सूटकेस, 30 तोले सोना, 2 लाख रुपए और अन्य सामान चोरी करके ले गए । जगराओं पुलिस लाइन में तैनात हवलदार कुलदीप सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी गुरविंदर कौर, पुत्रवधू और बेटी के साथ ब्रेजा कार में जगराओं से सरहिंद जा रहे थे। रास्ते में खन्ना में बीकानेर स्वीट्स पर वे मिठाई लेने के लिए रुके। इसी दौरान पूरा परिवार मिठाई की दुकान के बाहर ही गोलगप्पे खाने लगा। उनका ध्यान कार की तरफ ही था। क्योंकि कार की पिछली सीट पर सूटकेस रखा था, जिसमें सोने के जेवरात और कैश था। कुछ ही देर में कार की पिछली खिड़की का शीशा टूटा हुआ मिला। जिसमे सीट पर रखा सूटकेस गायब है।

कुलदीप सिंह और उनकी पत्नी गुरविंदर कौर के अनुसार, उनके बेटे की शादी नवंबर में है। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। शादी के लिए ही उन्होंने सोने के जेवर खरीद रखे थे।क्योंकि वे सरहिंद जा रहे थे। क्वार्टर में सोना और कैश रखना सेफ नहीं लगा। इस वजह से साथ ही लेकर जा रहे थे कि चोरी हो गई। सिटी थाना-1 SHO हेमंत मल्होत्रा ने कहा कि मामला संदिग्ध लग रहा है। क्योंकि सफर के दौरान इतना सोना और कैश साथ लेकर चलना समझदारी नहीं है। जहां पर वारदात हुई है, वहां कैमरे नहीं हैं। आगे पीछे लगे कैमरे देखे जा रहे हैं। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar