🔴 BREAKING NEWS
Loading...

आखिर नवविवाहिता ने शादी के 27 दिन क्यों लगा ली फांसी...

  




जबलपुर। 27 दिन पहले सामाजिक रीति रिवाज से हुए विवाह के बाद 2 दिन पहले पहली विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन ने अपने कमरे में फांसी लगा आत्महत्या कर ली। नवविवाहिता द्वारा सुसाइड करने की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मायके पक्ष को सूचित किया है। नवविवाहिता ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक 5 मई 2023 को दमोह हटा निवासी टीना का विवाह प्रगाति नगर में रहे वाले राजा लारिया से हुआ था। करीब 8 दिन ससुराल में रहने के बाद टीना अपने मायके चली गई। 1 जून 2023 को टीना की पहली विदाई कराकर परिजन ससुराल लेकर पहुंचे थे। मायके से आने के बाद टीना सबके बीच खुश थी। अगले दिन पति राजा अपने काम पर चला और परिजन मकान के उपर वाले हिस्से में थे।

टीना मकान के नीचे वाले हिस्से में अपने कमरे में थी। शाम को पति घर वापस आया तो उसने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा न खुलने पर खिड़की देखा तो पत्नी फांसी के फंदे में लटकी हुई थी। मृतिका के परिजन मायके हटा से जबलपुर पहुंचे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar