🔴 BREAKING NEWS
Loading...

24.5 लाख के नकली नोट के साथ एक गिरफ्तार



नोंगपोह: गुवाहाटी महानगर के वशिष्ठ थाना क्षेत्र की जोराबत पुलिस ने 19 जून को नकली नोट के कारोबार में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 26 लखीमपुर निवासी जियाबुर रहमान के रूप में हुई है. गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 19 जून को दोपहर साढ़े तीन बजे जोराबत पुलिस की टीम ने 8 माइल गणेश मंदिर असम के पास ऑपरेशन चलाया. अभियान के दौरान, एक युवक को 24.5 लाख रुपये के नकली भारतीय मुद्रा नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया उधर, पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar