🔴 BREAKING NEWS
Loading...

गले पर चाकू रखकर लुटे 15 लाख के जेवर, मामला दर्ज



भीलवाड़ा। भीलवाड़ा कोतवाली क्षेत्र के मानपुरा गांव में रविवार रात मकान के बरामदे में सो रही वृद्धा के गले पर चाकू रखकर बदमाश करीब पन्द्रह लाख के सोने-चांदी के जेवर व डेढ़ लाख की नकदी लूट ले गए। जानकारी के अनुसार मानपुरा निवासी मोहनी बाई (70) पत्नी रामलाल सालवी रविवार रात मकान के बरामदे में सो रही थी। रविवार को देर रात अज्ञात लुटेरे खिड़की तोड़कर मकान में घुसे और मोहनीबाई की के गले में पहना सोने का मांदलिया चाकू से काट लिया। लुटेरों ने उसका मुंह बंद कर दिया। बाद में लुटेरों ने उसके पैरों में पहने चांदी के कड़े खोलने का प्रयास किया। कुछ लुटेरों ने कमरे में रखे ड्रम का ताला तोड़कर उसमें रखे 12 तोला वजनी सोने के आभूषण, चार किलो वजनी चांदी के जेवर, डेढ लाख रुपए लूट लिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar