🔴 BREAKING NEWS
Loading...

बरातियों से भरी जीप अनियंत्रित होकर पलटी , एक की मौत,10 घायल



जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित गढ़ा क्षेत्र में उस वक्त चीख पुकार मच गई। जब बारातियों से भरी जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जीप पलटते देख आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने घायलों को निकालकर मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर एक युवक को जांच के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दस घायलों को उपचार के लिए भरती कर लिया गया है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ग्राम मुहास बरगी निवासी राजेन्द्र विश्वकर्मा के यहां पर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए एक जीप में करीब 11 लोग बैठकर सागर गए थे। सागर में शादी सम्पन्न होने के बाद सभी लोग बरगी के लिए रवाना हो गए। जीप आज सुबह जब गढ़ा रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रही थी। इस दौरान चालक को नींद का झोंका आया जिससे वह जीप से अपना संतुलन खो बैठा और जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक मोहन भूमिया के शरीर पर गंभीर चोटें आने से मौत हो गई। वहीं अन्य दस लोगों के शरीर पर गंभीर चोटें आई। हादसे को देख राह चलते लोगों सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्होने घायलों को अस्पताल पहुंचाते हुए पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ के बाद जीप चालक की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है। वहीं पुलिस ने घायलों के परिजनों व रिश्तेदारों को भी खबर दी। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना में विक्की सोनी, सेकु सोनी, प्रदीप गरिया, हरिशंकर भूमिया, बंटी भूमिया, अजय भूमिया, ज्ञान बाबू व गुड्डू झरिया सहित अन्य युवकों को चोट आई है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar