🔴 BREAKING NEWS
Loading...

नर्मदा में स्नान करने पहुंचीं तीन बच्चियां डूबीं, एक की मौत,दो की हालत गंभीर



सीहोर जिले में गंगा दशमी के मौके पर बुधनी में नर्मदा के आंवली घाट पर नहाते हुए तीन बच्चियां डूब गईं, जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों बच्चियों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृत बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मामला सीहोर के रेहटी थाना क्षेत्र के नर्मदा घाट का है। गंगा दशमी के मौके पर किशोरियां नर्मदा स्नान के लिए आंवली घाट गई हुई थीं। बताया जा रहा है कि गहरे पानी में जाने पर तीनों डूबने लगीं। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम पहुंची। बच्चियों को रेस्क्यू कर निकाला गया, लेकिन ज्यादा डूबने की वजह से एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो बच्चियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीनों लड़कियां रायसेन जिले की हैं। जिले के मानपुर गांव से नंदकिशोर लोधी अपने परिवार के साथ नर्मदा स्नान करने के लिए आंवली घाट आए थे, उनके साथ में उनके छोटे भाई का परिवार एवं उनका परिवार भी था। परिवार की तीन बच्चियां 15 वर्षीय सलोनी, 12 वर्षीय सिमरन और 16 वर्षीय रागिनी नर्मदा में स्नान कर रही थीं। इसी बीच नहाते-नहाते तीनों गहरे पानी में चली गईं। इससे मौके पर चीख पुकार मच गईं। मौके पर मौजूद गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर तीनों को बाहर निकाला, लेकिन इस हादसे में 12 वर्षीय सिमरन की मौत हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar