🔴 BREAKING NEWS
Loading...

प्रॉपर्टी हड़पने रिश्तेदार ने करवाया मर्डर, ऐसे खुला राज



महाराष्ट्र। राजधानी मुंबई में एक हैरान करने वाला सामने आया है, जिसमें प्रॉपर्टी हड़पने के लिए 5 लोगों ने ना सिर्फ एक युवक की हत्या कर दी. बल्कि, उसकी बुजुर्ग मां को करीब महीने भर तक किडनैप करके अपने साथ रखा. पुलिस ने इस पूरी वारदात का खुलासा करते हुए महिला को किडनैपर्स के चंगुल से छुड़ा लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक घटना मुंबई के पवई इलाके की है. 21 अप्रैल को एक महिला ने पुलिस में शिकायत की थी कि उनकी 80 साल की बहन रोहिणी कांबले और उनका 44 साल का बेटा विशाल कांबले 5 अप्रैल से चेंबूर इलाके से लापता हैं. FIR दर्ज होने के बाद हरकत में आते हुए पुलिस ने विशाल के पुलिस के फोन को ट्रेक करना शुरू कर दिया.

जांच करने पर पुलिस को ऐसे दो लोगों के बारे में सुराग मिला, जिनकी विशाल से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी. पुलिस ने उन्हें वाडाला और पवई इलाके से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ करने पर दोनों ने पुलिस को जो बात बताई उसने सभी को हैरत में डाल दिया. आरोपियों ने बताया कि पुलिस इतने दिनों से जिस विशाल की खोजबीन में जुटी हुई है, उसकी हत्या 5 अप्रैल को ही हो चुकी है. आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि उन्होंने विशाल की मां को पवई में स्थित एक फ्लैट में बंदी बनाकर रखा है. आरोपियों ने खुलासा किया कि इस वारदात को 5 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपियों के पकड़े जाने के बाद हत्या की इस खौफनाफ वारदात के पीछे की कहानी सामने आई. पुलिस ने जिन 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, उनमें से एक इस अपराध का मास्टरमाइंड था. जबकि, बाकी के 4 आरोपियों को पैसे का लालच देकर इस अपराध में शामिल किया गया. मुख्य आरोपी ने बाकी के 4 को सुपारी देकर विशाल की हत्या करने और उसकी मां की संपत्ति हथियाने का काम दिया था. पुलिस ने बताया कि वारदात में शामिल मुख्य आरोपी महिला का करीबी रिश्तेदार है.



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar