🔴 BREAKING NEWS
Loading...

साइबर अपराधी मासूम लोगों को बना रहे अपना शिकार



नोएडा | शहर में साइबर क्राइम लगातार बढ़ रहा है आए दिन साइबर अपराधी मासूम लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं और लाखों रुपए ठग लेते। साइबर क्राइम थाना लगातार ऐसे मामलों की जांच कर रहा है और कोशिश कर रहा है कि पीड़ित लोगों को जल्द न्याय मिल सके और साइबर अपराधी जेल की सलाखों के पीछे जा सके लेकिन मामले लगातार बढ़ रहे हैं और उनके करने का तरीका भी अलग-अलग है। पहले मामले के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 36 से साइबर क्राइम थाने में एक व्यक्ति ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ पार्ट टाइम जॉब के नाम पर उसे 18 लाख 46 हजार 324 रुपए की ठगी करने का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।दूसरे मामले के मुताबिक थाना सेक्टर 113 इलाके के सेक्टर 122 में रहने वाले एक युवक ने अज्ञात साइबर ठगों पर पार्ट टाइम जॉब के नाम पर नौकरी देने के नाम पर ठगी का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि उसे 20 मार्च को एक मैसेज आया था मैसेज में पार्ट टाइम जॉब का ऑफर दिया गया था और एक वेबसाइट से जोड़ा गया था उसे यूट्यूब पर लाइक करने का टास्क दिया गया था और जाल में फंसा कर पैसे कमाने का झांसा देकर उसके खाते से 3 लाख रुपए निकाल लिए गए। पुलिस ने इस मामले में जांच साइबर सेल को ट्रांसफर कर दी है।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar