जालौन में गुरुवार सुबह 9 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां यात्रियों को लेकर अहमदाबाद से कानपुर जा रही तेज रफ्तार स्लीपर बस अनियंत्रित होकर झांसी कानपुर नेशनल हाईवे 27 पर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार एक व्यक्ति पप्पन की मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक लोग घायल हो गए। पप्पन बस का कंडक्टर था।
हादसे के बाद झांसी कानपुर नेशनल हाईवे 27 पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जहां सभी घायलों को इलाज के लिए तत्काल एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया। साथ ही ट्रैफिक को डायवर्ट कर आवागमन चालू कराया।
