🔴 BREAKING NEWS
Loading...

पेशी के लिए जा रही युवती की गोली मारकर हत्या, फैली दहशत



मध्य प्रदेश के धार में न्यायालय पेशी के लिए जा रही एक युवती की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के बसंत विहार कॉलोनी क्षेत्र में बुधवार की सुबह पूजा चौहान नाम की युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई, वह संजय कॉलोनी निवासी थी और एक छेड़छाड़ के मामले में पेशी के लिए जिला न्यायालय जा रही थी। बताया गया है कि पूजा चौहान जब शीतला माता मंदिर के करीब ही थी तभी उसे अज्ञात लोगों ने गोली मार दी, उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar