🔴 BREAKING NEWS
Loading...

प्यार में हुआ धोखा तो धुआधार में लगा दी छलांग



जबलपुर। भेड़ाघाट धुंआधार पहुंची युवती ने देखते ही देखते छलांग लगा दी। उसके पानी में कूदते ही वहां मौजूद आरक्षक और स्थानीय तैराक ने भी छलांग लगाई और उसे समय रहते बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई। कुछ ही देर बाद युवती की हालत सामान्य हो गई और उसने पुलिस को अपना दुखड़ा सुनाया।

भेड़ाघाट पुलिस ने बताया कि मूलत: शहडोल की रहने वाली पूनम (परिवर्तित नाम) वर्तमान में सिविल लाइन स्थित किराए के मकान में रह रही थी। जो कि आज सुबह करीब 11 बजे धुुंआधार पहुंची। वहां मौजूद आरक्षक हरिओम को उसकी हरकतें देखकर संदेह हो गया था, इसलिए वह उस पर नजर रखने लगा। थोड़ी ही देर में लड़की ने छलांग लगा दी।

बिना देर किए आरक्षक और स्थानीय तैराक भी कूद गए और उसे सकुशल निकाल लिया। पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि वह एक लड़के से प्रेम करती है लेकिन वह शादी करने तैयार नहीं हो रहा। घटना के बाद पुलिस ने शहडोल में रहने वाले युवती के भाई को भी सूचना दे दी और वह जबलपुर आने के लिए वहां से रवाना भी हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar