🔴 BREAKING NEWS
Loading...

मैंने पहले बड़ी बेटी को मारा है, उसके बाद छोटी बेटी को मारा'...बेटियों की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार

 


बिहार के वैशाली जिले में एक महिला ने कथित तौर पर अपनी दो बेटियों की हत्या कर दी, जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। महिला रिंकू देवी ने अपनी 18 और 16 साल की बेटियों की हत्या करने का जुर्म स्वीकार किया है। महिला का कहना है कि उनकी बेटियां अक्सर कुछ युवकों के साथ चली जाया करती थीं। रिंकू देवी ने अपने इकबालिया बयान में कहा, मैंने पहले बड़ी बेटी को मारा है, उसके बाद छोटी बेटी को मारा। दोनों अक्सर युवकों के साथ भाग जाती थीं। वे 15 दिन पहले दो युवकों के साथ भाग गई थीं। मैंने उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

सदर रेंज वैशाली के एसडीपीओ ओम प्रकाश ने कहा, जब हमें सुबह घटना की जानकारी हुई तो सराय थाने की एक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही लड़की का पिता मौके से फरार हो गया। वह कोलकाता में रहते हैं। हमने लड़कियों की मां को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। उसने कबूल कर लिया है कि उसने ही अपनी बेटियों की हत्या की। पुलिस अधिकारी ने कहा, हालांकि, जिस तरह से वह नजर आई, हमें संदेह है कि क्या उसने वास्तव में अपराध किया या वह अपने पति को बचाने की कोशिश कर रही है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar