🔴 BREAKING NEWS
Loading...

महिला का शव जमीन में दबा मिला, नजारा देख फटी रह गई लोगों की आंखें



ग्रेटर नोएडा में महिला का अपने ससुराल में मिट्टी में दबा हुआ शव बरामद होने से सनसनी मच गई , चश्मदीद के द्वारा पुलिस को दी गई सूचना हर मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मायके पक्ष की शिकायत पर पति सहित ससुराल के सात लोगों के खिलाफ मारपीट करने व दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया था। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तुस्याना गांव निवासी हरिओम की बेटी सरिता की शादी 16 फरवरी 2015 को डेरी कामबक्सपुर गांव निवासी जोगिंदर के साथ हुई थी। सरिता के भाई सुभाष का कहना है जोगिंदर आठ मार्च आया था और सरिता आठ मार्च शाम से कहीं गायब हो गई है। 9 मार्च को जोगिंदर ने नॉलेज पार्क कोतवाली में सरिता की गुमशुदगी तहरीर दी। सुभाष का कहना है कि ससुराल पक्ष के द्वारा दहेज के लिए सरिता को समय-समय पर परेशान किया जाता था। जोगिंदर के भाभी के साथ अवैध संबंध थे, जिसकी वजह से मारपीट करता था। जिसके आधार पर महिला के परिवार वालों ने मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया था।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar