🔴 BREAKING NEWS
Loading...

फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 मजदूरों की मौत



नागपुर में सोनेगांव-निपानी इलाके में हिंगना एमआईडीसी की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई जिसमें कम से कम तीन मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को ये जानकारी दी। घटना कटारी एग्रो प्रा. लिमिटेड प्लांट में घटी जिसके बाद दमकलकर्मियों की टीमें आग बुझाने के लिए रवाना हुईं।

चश्मदीदों ने कहा कि कारखाने के परिसर से गहरे धुएं के गुबार निकलते देखे गए, जो दूर से ही दिखाई दे रहे थे। आग में कम से कम तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया।

कुछ और मजदूर कथित रूप से धधकते कारखाने के परिसर के अंदर फंसे हुए हैं और उन्हें बचाने के प्रयास जारी हैं, हालांकि आग लगने का कारणों का पता नहीं चला है। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने त्रासदी पर दुख व्यक्त किया और एजेंसियों को तत्काल बचाव और राहत अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से घायल मजदूरों का उचित इलाज सुनिश्चित करने को कहा है और मुंबई से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar