🔴 BREAKING NEWS
Loading...

कमलनाथ का एलान,MP में कांग्रेस सरकार बनने पर 500 रुपए में गैस सिलेंडर और महिलाओं को 1500 रुपए हर महीने देंगे



नरसिंहपुर/भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर दावे और वादों का दौर जमकर चल रहा है। इसी कड़ी में अब पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ ने नरसिंहपुर में रविवार को एक बड़ी घोषणा की है। कमलनाथ ने कहा कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो गैस सिलेंडर 500 रुपए में दिया जाएगा। साथ ही महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने का ऐलान किया है।
कमलनाथ ने की मेडिकल और कृषि कॉलेज खोलने की घोषणा

बता दें कि पीसीसी चीफ कमलनाथ रविवार को नरसिंहपुर दौरे पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कांग्रेस जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर गैंस सिलेंडर 500 रुपए में मिलेगा।

इतना ही नहीं उन्होंने महिलाओं को साधने के लिए आगे कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर हम महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह देंगे। कमलनाथ ने इस दौरान मेडिकल कॉलेज और कृषि महाविद्यालय खोलने की भी घोषणा की। कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर भी जमकर बरसे।
कांग्रेस महंगाई को मुद्दा बनाकर मध्यम वर्ग साध रही

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है। विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं कांग्रेस महंगाई को मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। अभी गैस सिलेंडर के दाम एक हजार के पार है। कांग्रेस ने 500 रुपए में गैंस सिलेंडर देने का वादा कर मध्यम वर्गीय जनता को साधने की कोशिश की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar