🔴 BREAKING NEWS
Loading...

भीषण सड़क हादसा,तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने वृद्ध को रौंदा, मौत



जबलपुर। धनवंतरी नगर चौकी अंतर्गत अंधमूक बायपास के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना का शिकार हुए व्यक्ति की ऐसी हालत हो गई कि उसका पूरा शरीर क्षत-विक्षत हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है।

पुलिस ने बताया कि आज 21 मार्च की सुबह-सुबह किसी ने सूचना दी कि अंधमूक बायपास के पास एक व्यक्ति बहुत ही बुरी मृत हालत में पड़ा हुआ है। जिसका हाथ-पैर, सिर अलग-अलग पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस बिना देर किए मौके पर पहुंच गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उस व्यक्ति को किसी भारी वाहन ने इस कदर रौंदा है कि उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के आसपास बाइक या कोई अन्य वाहन भी नहीं मिला, जिससे जाहिर हो रहा है कि वह पैदल था।

मृतक का चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा है, ऐसे में पुलिस आसपास के गांव व थानाक्षेत्रों में पतासाजी कर मृतक की शिनाख्ति का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर रुकने वालों ने जैसे ही मृतक की हालत देखी तो उनकी रुह कांप गई, कोई भी इस मंजर को रुककर देख नहीं सका।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar