🔴 BREAKING NEWS
Loading...

सावधान! अगर आप भी बिताते हैं टॉयलेट सीट पर इतने मिनट से ज्यादा, तो सेहत को हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं



बहुत से लोग टॉयलेट में काफी समय बिताते हैं. कई लोग बहुत देर तक टॉयलेट सीट पर बैठे रहते हैं. कई लोगों को शौचालय में अखबार पढ़ने की आदत होती है तो कई लोगा मोबाइल लेकर जाते हैं और काफी देर तक टॉयलेट सीट पर बैठकर अखबार पढ़ते हैं या मोबाइल देखते रहते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इस आदत को तुरंत बदल लिजिए. दरअसल, एक स्टडी में पता चला है कि शौचालय में 10 मिनट से अधिक समय बिताने वालो को कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं.

बवासीर का खतरा

दरअसल, एक्सपर्ट्स का कहना है कि टॉयलेट सीट पर ज्यादा देर तक बैठने से रक्त का प्रवाह गुरुत्वाकर्षण दिशा में नीचे की ओर होता है. इससे नसों पर दबाव पड़ता है और बवासीर होने का खतरा रहता है.

नसों पर पड़ता है दबाव

ज्यादा देर तक टॉयलेट सीट पर बैठने से खून का बहाव नीचे की ओर बढ़ने लगता है. इससे मलाशय की नसों पर दबाव बढ़ेगा. ऐसे में कोशिश करें कि शौचालय में 10 मिनट से ज्यादा न बिताएं.

रक्त वाहिकाओं में आ सकती है सूजन

जब भी आप टॉयलेट जाएं तो स्ट्रेस न लें. दरअसल, जब आप तनाव में टॉयलेट सीट पर बैठते हैं तो पीछे की तरफ ज्यादा दबाव पड़ता है. इससे रक्त वाहिकाओं यानि ब्लड वेसल्स में सूजन आ सकती है. इसके कारण ब्लैडर प्रॉब्लम्स हो सकती हैं.

पाचन क्रिया

शौचालय में ज्यादा समय बिताने से पाचन क्रिया पर भी असर पड़ता है, जिससे बाउलिंग मूंवमेंट खराब हो जाता है. इससे कब्ज जैसी परेशानियां हो सकती है.


इंफेक्शन

बहुत से लोग टॉयलेट में मोबाइल लेकर जाते हैं या अखबार लेकर जाते हैं. लेकिन टॉयलेट सीट पर कई तरह के बैक्टीरिया हो जाते जो फोन और अखबार पर चिपक जाते हैं. इन्हें धोया या साफ भी नहीं किया जा सकता है. ऐसे में मोबाइल से हाथ और फिर मुंह के जरिए ये बैक्टीरिया पेट में जाकर इंफैक्शन, फूड प्वॉइजनिंग, पेट दर्द का कारण बनते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar