🔴 BREAKING NEWS
Loading...

बच्ची के मुंह में डाली जलती हुई लकड़ी, भोग के विवाद पर आश्रम सेवादारों ने की हैवानियत



महासमुंद। बागबहरा थाना क्षेत्र के पतेरापाली (Paterapali) में स्थित जय गुरुदेव मानस आश्रम (Jai Gurudev Manas Ashram) से हैवानियक की एक घटना सामने आई है. यहां तीन सेवादारों ने एक महिला सेवादार के रूप में काम कर रही नाबालिग लड़की को बेरहमी से पीटा (Girl beaten With Burning Wood) है. उन्होंने उसके मुंह में जलती हुई लकड़ी तक डाल दी. बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है.

ये पूरा मामला 24 फरवरी का है. महासमुंद के बागबहरा थाना क्षेत्र में स्थित जय गुरुदेव मानस आश्रम पतेरापाली में भोग लगाने को लेकर सेवादारों का नाबालिग से विवाद हो गया था. इस पर 3 सेवादारों ने एक नाबालिग लड़की के मुंह में जलती हुई लकड़ी डाल दी. उन्होंने लाठी से उसकी बेरहमी से पिटाई भी की. घटना की जानकारी के बाद तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

अस्पताल में भर्ती है लड़की
लड़के के परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने बताया कि हालत गंभीर अभी भी गंभीर है. हालांति, समय से इलाज मिलने के कारण पहले से काफी आराम है. लेकिन खतरा टला नहीं है. अगर उसे अस्पताल लाने में और देरी होती तो कुछ भी हो सकता था.

तीन आरोपी गिरफ्तार
पकड़े गये तीनों सेवादार सोनू पटेल, बोध साहू और राकेश दिवान बताया जा रहा है. इन तीनों सेवादार आरोपियों के खिलाफ बागबहरा थाना पुलिस नें जान से मारने की धमकी, धारा 306 और 294, 36 के तहत मामला पंजीबद्ध कर पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar