🔴 BREAKING NEWS
Loading...

दुल्‍हन ने मांग लिया दहेज, दूल्‍हा नहीं दे सका तो तोड़ दी शादी



आपने ये तो सुना होगा कि लड़के वाले शादी में अक्‍सर दहेज की डिमांड करते हैं. पूरी नहीं हो तो रिश्ता तोड़ देते हैं. अपने देश में तो ये कॉमन है. पर कभी ये सुना है कि लड़की दहेज मांगे और पूरा न हो तो शादी तोड़ दे? शायद नहीं. मगर हैदराबाद में यह विच‍ित्र घटना सामने आई है. यहां लड़की ने सिर्फ इसल‍िए शादी करने से इनकार कर दिया क्‍योंकि उसने दूल्‍हे के पर‍िवार से दहेज में जो रकम मांगी थी, वह मिली नहीं. आइए जानते हैं क्‍यों हुआ ऐसा ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तेलंगाना में रहने वाले आदिवासियों में एक खास तरह की परंपरा है. यहां वर पक्ष के लोग तो दहेज लेते ही हैं पर लड़कियां भी दहेज मांगती हैं. इस रिवाज को रिवर्स दहेज या उलटा दहेज का नाम दिया जाता है. इस शादी में भी यही हुआ. दुल्‍हन ने अपनी जनजाति के दूल्‍हे से दो लाख रुपये दहेज मांगा. दूल्हे के परिवार ने भी इसके लिए हामी भर दी थी और उसे शादी के लिए पैसे दे दिए थे. दूल्हे के परिवार ने हैदराबाद के बाहरी इलाके में 9 मार्च को होने वाली शादी के लिए सभी तैयारियां कर ली थीं. मगर ऐन वक्‍त पर दुल्हन शादी के मंडप तक नहीं पहुंची.

अतिरिक्‍त दहेज मांग लिया
शादी मंडप में जब दुल्हन और उसके परिवार वाले नहीं पहुंचे तो दूल्‍हे के पर‍िवारवाले उस जगह पहुंच गए जहां दुल्‍हन और उसके पर‍िवार को लोग ठहरे हुए थे. जब उन्‍होंने पूछताछ की तो दुल्‍हन के परिवारवालों ने कहा कि लड़की और दहेज चाहती है, तभी वह शादी के हां करेगी. यह सुनकर लड़के वाले हैरान रह गए. इसके बाद दूल्हे के परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और दुल्हन के परिवार को मामले पर चर्चा करने के लिए बुलाया गया. चूंकि दुल्हन अपने फैसले पर अडिग थी, इसल‍िए दो लाख रुपये भी वापस कर दिए गए. शादी रद्द कर दी गई और दोनों परिवार सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग हो गए.

लड़की को नहीं थी दिलचस्‍पी
पुलिस ने बताया कि दोनों पर‍िवारों की सहमत‍ि के बाद शादी को रद्द कर दिया गया. किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया. किसी भी ओर से कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराई गई है. दुल्हन ने ज्‍यादा दहेज देने की मांग की थी, पर लड़के वाले शादी तक उतना पैसा जुटा नहीं पाए. जिसकी वजह से शादी को रद्द कर दिया गया. अब तक की छानबीन से यही पता चला कि शायद लड़की को इस शादी में दिलचस्‍पी नहीं थी.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar