🔴 BREAKING NEWS
Loading...

दो ट्रेनी पायलट की जिंदा जलने से मौत; एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी



बालाघाट। मध्य प्रदेश बालाघाट जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र के भक्कुटोला के जंगल में चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। ये हादसा शनिवार दोपहर में हुआ है। प्लेन क्रैश हादसे में दो प्रशिक्षु (ट्रेनी) पायलट की मौत होने की खबर है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल तक पहुंच गई है। वहीं घटनास्थल से आए वीडियो फुटेज में मलबे में एक शव दिखाई दे रहा है।

ये हादसा बालाघाट जिले के लांजी और किरनापुर के बीच भक्कुटोला-कोसमारा की पहाड़ी पर हुआ। बालाघाट SP समीर सौरभ के अनुसार, प्लेन में एक पायलट और एक महिला प्रशिक्षु पायलट थी। एक व्यक्ति का शव जलता हुआ दिख रहा है, दूसरे की तलाश जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar