🔴 BREAKING NEWS
Loading...

पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 7 की मौत, 15 लोग झुलसे, कई फंसे, बचाव कार्य जारी



कांचीपुरम. तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में बुधवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 15 लोग झुलस गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है.

सूचना मिलने के बाद आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां पहुंच चुकी हैं. फिलहाल, आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

फायर ब्रिगेड और पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटाखा फैक्ट्री कांचीपुरम से लगभग 10 किलोमीटर दूर वझाथोत्तम में स्थित है. दमकल अधिकारियों ने कहा कि पटाखा बनाने वाली इकाई के पास वैध लाइसेंस था. उधऱ, फायर ब्रिगेड के साथ कांचीपुरम जिला पुलिस घटनास्थल पर स्थानीय निवासियों के साथ घायल व्यक्तियों के बचाव में लगी हुई है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar