🔴 BREAKING NEWS
Loading...

अभिनेता सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन, अनुपम खेर ने ट्वीट कर जानकारी दी



मुंबई । अभिनेता सतीश कौशिक का निधन हो गया है। अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट करते ख़बर की पुष्टि की है। अभिनेता सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1965 में हुआ था ।सतीश कौशिक में वर्ष 1983 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था और फिल्म मिस्टर इंडिया से उन्हें पहचान मिली थी । इसके बाद दीवाना मस्ताना, राम लखन, साजन चले ससुराल जैसी फिल्मों से दर्शकों को काफी गुदगुदाया था ।
अनुपम खेर ने ट्ववीट में लिखा जानता हूँ “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अभिनेता, निर्देशक व लेखक सतीश कौशिक की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, "भारतीय सिनेमा, कलात्मक कृतियों और प्रदर्शनों में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके शोक संतप्त परिवार और अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदना, ओम शांति।"
एक फिल्म अभिनेता के रूप मेंसतीश कौशिक ने , मिस्टर इंडिया में "कैलेंडर", दीवाना मस्ताना में पप्पू पेजर के रूप में, और सारा गैवरन की ब्रिटिश फिल्म ब्रिक लेन में "चानू अहमद" के रूप में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता था। उन्होंने दो बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का पुरस्कार भी जीता था। यह अवार्ड 1990 में राम लखन के लिए और 1997 में साजन चले ससुराल के लिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar