🔴 BREAKING NEWS
Loading...

रेलवे की बड़ी लापरवाही! ट्रेन में बैठे पैसेंजर की गर्दन से आर-पार हुई लोहे की रॉड, युवक की मौके पर ही मौत



अलीगढ़ के सोमना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर उस समय हड़कंप मच गया। जब नीलांचल एक्सप्रेस गाड़ी के सामान्य कोच में बैठे एक पैसेंजर की गर्दन में खिड़की का कांच फोड़ लोहे की रॉड आर-पार हो गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
क्या है पूरा मामला

आरपीएफ सीओ केपी सिंह ने बताया कि, आज अलीगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर नीलांचल एक्सप्रेस करीब 9:30 बजे आई थी। सूचना मिली की जनरल कोच में किसी यात्री को चोट लग गई है। जिसके बाद आरपीएफ और जीआरपी के साथ सारे रेलवे के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। देखा गया कि सेकंड कोच में सीट नंबर-15 पर सवार एक यात्री के बाईं तरफ से एक रोड घुसी थी, जो दाहिने साइड होकर निकल गई थी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
सुल्तानपुर का रहने वाला है मृतक

बताया जा रहा है कि, घटनास्थल पर रेलवे की ओर से निर्माण कार्य हो रहा था। इसी के चलते लोहे की सरिया चलती ट्रेन के कोच के शीशे को तोड़ते हुए विंडो सीट पर बैठे युवक की गर्दन में जा घुसी। यात्री की पहचान सुल्तानपुर के हरिकेश दुबे पुत्र संतराम निवासी गोपीनाथपुर के रूप में हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar